मध्यप्रदेश

एमपी की जनता पर बिजली का करंट: बढ़े टैरिफ से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विद्युत नियामक आयोग ने किया नया ऐलान, 4.80% महंगी हुई बिजली

भोपाल ( शिखर दर्शन ) // मध्य प्रदेश की जनता को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। राज्य में बिजली दरों में बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे आम उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। विद्युत नियामक आयोग ने वर्ष 2026-27 के लिए नया टैरिफ जारी करते हुए बिजली की दरों में 4.80 प्रतिशत की वृद्धि का ऐलान किया है।

नई दरों के साथ ही फिक्स चार्ज में भी बढ़ोतरी की गई है, जिससे उपभोक्ताओं का कुल बिजली बिल और बढ़ने की संभावना है। बिजली कंपनियों का कहना है कि पिछले वित्तीय वर्ष में उन्हें करीब 6044 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है, जिसकी भरपाई के लिए यह कदम उठाया गया है।

कंपनियों ने आयोग से बिजली दरों में 10.19 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की मांग की थी, हालांकि आयोग ने इसे सीमित करते हुए 4.80 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दी है। इससे पहले बीते वर्ष बिजली दरों में 3.46 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी, जबकि उस समय कंपनियों ने 7.52 प्रतिशत वृद्धि की मांग रखी थी।

इस फैसले के बाद आम उपभोक्ताओं के मासिक बजट पर असर पड़ना तय माना जा रहा है, वहीं उद्योग और व्यवसायिक उपभोक्ताओं पर भी इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!