मध्यप्रदेश

आज छिंदवाड़ा-पांढुर्णा को देंगे 869 करोड़ की सौगात, कई बड़े ऐलान

विकास, राजनीति और धर्म—एक ही दिन में कई बड़े इवेंट

भोपाल ( शिखर दर्शन ) // गुरुवार को छिंदवाड़ा और नवगठित जिला पांढुर्णा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे दोनों जिलों को कुल 869 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे। छिंदवाड़ा में 506.29 करोड़ के 105 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन होगा, जबकि पांढुर्णा में 362.80 करोड़ के 67 विकास कार्यों का शुभारंभ किया जाएगा।

कार्यक्रम की समय-सारणी

सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री उज्जैन एयरस्ट्रिप से रवाना होंगे और 11 बजे छिंदवाड़ा पहुंचेंगे। इसके बाद 11:30 बजे सौंसर (पांढुर्णा) पहुंचकर हनुमान लोक में कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12:35 बजे सभा स्थल पर विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन, हितलाभ वितरण और नियुक्ति पत्रों का वितरण करेंगे।
दोपहर 2:35 बजे वे श्री रामेश्वर धाम (सिवनी रोड) पहुंचकर सहस्त्र कुंडीय महायज्ञ में भाग लेंगे। शाम 3:30 बजे छिंदवाड़ा में संबल योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि का वितरण भी करेंगे।

मंत्रियों को अब मंत्रालय में बैठना होगा

प्रदेश सरकार अब मंत्रियों की जनता से सीधी भागीदारी बढ़ाने जा रही है। पार्टी कार्यालय में बैठकों के बाद अब मंत्रियों को सप्ताह में दो दिन मंत्रालय में बैठकर आम लोगों और कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुननी होंगी। इससे मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश देकर समस्याओं का समाधान तेज किया जा सकेगा।

संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला

मध्य प्रदेश सरकार ने संविदा नीति 2023 को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं। सभी विभागों, निगमों और मंडलों को अपने यहां कार्यरत कर्मचारियों पर इस नीति का पूरा पालन सुनिश्चित करना होगा।
इस नीति के तहत कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति, अवकाश और अन्य सेवा सुविधाओं का लाभ मिलेगा। साथ ही विभागों से इसकी स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी गई है।

रामनवमी पर अयोध्या जाएंगे दिग्विजय सिंह

Digvijaya Singh आज Ayodhya पहुंचकर रामलला के दर्शन करेंगे। वे हनुमानगढ़ी, राम मंदिर और कनक भवन में पूजा-अर्चना करेंगे। राम मंदिर निर्माण के बाद यह उनका पहला दौरा माना जा रहा है।

रायसेन में कृषि मेले की तैयारियों का निरीक्षण

Shivraj Singh Chouhan आज रायसेन पहुंचकर 11 से 13 अप्रैल तक होने वाले कृषि महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेंगे। वे अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा भी करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!