रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ में हीरे की तस्करी का पर्दाफाश: ओडिशा का आरोपी गिरफ्तार, लाखों का हीरा जब्त

34 नग हीरे की बिक्री के लिए तलाश में था ग्राहक

गरियाबंद ( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से लाखों रुपए के हीरे के साथ ओडिशा के एक तस्कर बंशीधर सेठी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी बगैर तराशे हुए हीरों के लिए ग्राहक ढूंढ रहा था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया।

पुलिस जांच और कार्रवाई

  • मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
  • मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
  • पुलिस तस्करी के पूरे नेटवर्क और हीरा खरीदने वालों की जानकारी जुटा रही है।

पुलिस का बयान

  • गरियाबंद एसपी वेदव्रत सिरमौर ने कहा कि जिले में अवैध मामलों पर नजर रखी जा रही है और किसी भी अवैध कृत्य पर विधिसंगत कार्रवाई की जाएगी।
  • इस कार्रवाई में सिटी कोतवाली गरियाबंद और साइबर टीम की विशेष भूमिका रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!