उत्तरप्रदेश

भड़काऊ भाषण पर AIMIM के 3 नेता गिरफ्तार, 6 के खिलाफ केस दर्ज

ईद मिलन कार्यक्रम में विवादित बयान के बाद कार्रवाई, अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

मेरठ // ( शिखर दर्शन ) //
उत्तर प्रदेश के मेरठ में ईद मिलन कार्यक्रम के दौरान भड़काऊ भाषण देने के मामले में पुलिस ने AIMIM के तीन नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में छह नामजद नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार पश्चिम यूपी AIMIM अध्यक्ष महताब चौहान, महानगर अध्यक्ष इमरान अंसारी और महानगर सचिव रजी सिद्दीकी को हिरासत में लिया गया है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली समेत अन्य नेताओं पर भी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

यह मामला मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र स्थित एक फार्म हाउस में आयोजित ईद मिलन कार्यक्रम से जुड़ा है, जहां नेताओं द्वारा दिए गए कथित भड़काऊ बयानों के बाद विवाद खड़ा हो गया।

आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान एनकाउंटर को लेकर उकसाने वाले बयान दिए गए, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की।

पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और मामले की जांच जारी है।

घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!