दिल्ली

Eid 2026: ईद-उल-फितर की तारीख तय, देशभर में शुरू हुई तैयारी

इस बार पूरे 30 रोजे, 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद, चांद न दिखने से बदली तारीख

नई दिल्ली // ( शिखर दर्शन ) // भारत में ईद-उल-फितर की तारीख को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। 19 मार्च को शव्वाल का चांद नजर नहीं आने के कारण अब देशभर में 21 मार्च, शनिवार को ईद मनाई जाएगी। इस बार रमजान में पूरे 30 रोजे रखे गए हैं और 20 मार्च को अंतिम रोजा रखा जाएगा।

चांद देखने के आधार पर तय होने वाली इस तारीख में इस बार भी बदलाव देखने को मिला। 19 मार्च को चांद न दिखने की वजह से रमजान का एक रोजा बढ़ गया। अब 20 मार्च को चांद दिखने के बाद 21 मार्च को ईद का त्योहार मनाया जाएगा।

दिल्ली की जामा मस्जिद के नायब इमाम सैयद उसामा शाबान बुखारी ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि शव्वाल का चांद नजर नहीं आया है, इसलिए भारत में ईद-उल-फितर 21 मार्च को ही मनाई जाएगी। वहीं सऊदी अरब में 20 मार्च को ही ईद मनाई जा रही है।

ईद-उल-फितर इस्लाम धर्म का एक प्रमुख और पवित्र त्योहार है, जो रमजान के महीने के बाद मनाया जाता है। इस दिन लोग अल्लाह का शुक्र अदा करते हैं और एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद देते हैं।

इतिहास के अनुसार, ईद-उल-फितर की शुरुआत 624 ईस्वी में पैगंबर हजरत मुहम्मद द्वारा मदीना में की गई थी। तब से यह पर्व खुशियों, भाईचारे और आपसी सौहार्द का प्रतीक बन गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!