रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ विधानसभा में फिर उठा छातिम वृक्ष का मुद्दा

भाजपा विधायक सुनील सोनी के सवाल पर मंत्री ओपी चौधरी बोले- न रोपण पर रोक, न हटाने की योजना

रायपुर // ( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ विधानसभा में एक बार फिर छातिम वृक्ष का मुद्दा गूंजा। प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक सुनील सोनी ने इस पेड़ को जीवन के लिए खतरनाक बताते हुए इसके रोपण और हटाने को लेकर सवाल उठाया।

सुनील सोनी ने पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी से पूछा कि क्या छातिम वृक्ष के दुष्प्रभाव को देखते हुए इसके रोपण पर रोक लगाई गई है और क्या पहले से लगे पेड़ों को हटाकर कहीं और विस्थापित करने की कोई योजना है।

इस पर मंत्री ओपी चौधरी ने स्पष्ट किया कि फिलहाल न तो छातिम वृक्षों के रोपण पर किसी प्रकार की रोक लगाई गई है और न ही इन्हें हटाने या विस्थापित करने की कोई कार्ययोजना तैयार की गई है।

मंत्री के इस जवाब के बाद सदन में इस मुद्दे को लेकर चर्चा भी हुई और छातिम वृक्ष के प्रभाव को लेकर अलग-अलग मत सामने आए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!