उत्तरप्रदेश

राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रेमानंद महाराज से की एकांत वार्ता

आध्यात्म, सेवा और जनकल्याण पर हुई चर्चा, संत समाज की भूमिका को बताया अहम

मथुरा // ( शिखर दर्शन ) // राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान वृंदावन स्थित केली कुंज आश्रम पहुंचीं, जहां उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने सत्संग में भाग लिया और संत प्रेमानंद महाराज से एकांत में वार्तालाप भी किया।

बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान अध्यात्म, सेवा और जनकल्याण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। राष्ट्रपति मुर्मू ने संत प्रेमानंद महाराज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में संतों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और वे समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति अपने दौरे के दौरान उड़िया बाबा और नींव करोरी बाबा आश्रम में भी दर्शन करेंगी तथा वात्सल्य ग्राम का दौरा भी प्रस्तावित है। 21 मार्च को उनकी गोवर्धन यात्रा निर्धारित है, जहां वे गोल्फ कार्ट के माध्यम से परिक्रमा करेंगी।

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और करीब तीन हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। दौरे से पहले पूरे रूट पर फुल ड्रेस रिहर्सल कर सुरक्षा, यातायात और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

वहीं वृंदावन से गोवर्धन तक के मार्ग पर प्रमुख चौराहों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। साथ ही राष्ट्रपति के दौरे के दौरान बंदरों से बचाव के लिए प्रशासन द्वारा विभिन्न स्थानों पर लंगूर के कटआउट भी लगाए गए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!