रायपुर संभाग

विधानसभा बजट सत्र का 15वां दिन अहम, आज पेश होंगे दो विधेयक

सीएम साय सदन में रखेंगे प्रस्ताव, मंत्री ओपी चौधरी समेत तीन मंत्री देंगे जवाब

रायपुर // ( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 15वां दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। सदन की कार्यवाही के दौरान कई अहम विषयों पर चर्चा और निर्णय होने की संभावना है, जिससे राजनीतिक सरगर्मी तेज रहने के आसार हैं।

प्रश्नकाल के दौरान मंत्री ओपी चौधरी, राजेश अग्रवाल और रामविचार नेताम विधायकों के सवालों के जवाब देंगे। इसके साथ ही वित्तमंत्री ओपी चौधरी विभिन्न पत्रों को सदन के पटल पर भी रखेंगे।

आज सदन में कुल 71 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाएंगे, जिनमें जनहित से जुड़े कई मुद्दों को उठाया जाएगा। वहीं विधायक पुन्नूलाल मोहले द्वारा प्रतिवेदन की प्रस्तुति भी की जाएगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सदन में दो महत्वपूर्ण विधेयक पेश करेंगे। इसके अलावा वित्तमंत्री ओपी चौधरी छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक को भी प्रस्तुत करेंगे।

वहीं विधायक अजय चंद्राकर और सुशांत शुक्ला द्वारा दो अशासकीय संकल्प भी सदन में लाए जाएंगे। आज की कार्यवाही के दौरान सरकार और विपक्ष के बीच कई मुद्दों पर तीखी बहस होने की संभावना है, जिससे सदन का माहौल गरमाने के आसार हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!