दिल्ली

राज्यसभा चुनाव के लिए सीएम नीतीश ने भरा पर्चा, अमित शाह और दोनों डिप्टी सीएम रहे मौजूद

पटना (शिखर दर्शन) // बिहार की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन के दौरान उनके साथ केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Nitin Nabin, डिप्टी सीएम Samrat Choudhary और डिप्टी सीएम Vijay Kumar Sinha सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

बताया जा रहा है कि राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा और एनडीए के अन्य उम्मीदवार भी विधानसभा पहुंचे थे और उनके नामांकन की प्रक्रिया भी जारी रही। इस दौरान विधानसभा परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

जदयू कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा

मुख्यमंत्री Nitish Kumar को राज्यसभा भेजे जाने की खबर सामने आते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिली। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जदयू कार्यालय में जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की।

गुस्साए कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में रखी टेबल, प्लेट और बर्तनों को तोड़ दिया और जोरदार नारेबाजी की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं ने पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ भी नारे लगाए और उन्हें “चोर” तक कह दिया।

तेजस्वी यादव का तंज

वहीं इस पूरे घटनाक्रम पर विपक्ष ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। राजद नेता Tejashwi Yadav ने कहा कि उन्होंने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि Nitish Kumar दिल्ली जाएंगे और मुख्यमंत्री पद पर नहीं रहेंगे।

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में “महाराष्ट्र मॉडल” लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा जिस दल के साथ रहती है, उसे खत्म कर देती है। उनका कहना था कि भाजपा बिहार में आरएसएस का मॉडल लागू करना चाहती है और भविष्य में भाजपा का जो भी मुख्यमंत्री बनेगा, वह केवल “रबर स्टांप” साबित होगा।

इस घटनाक्रम के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और आने वाले दिनों में सत्ता समीकरण को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!