Blog

भाजपा जिला संगठन में द्रोण साहू बने सह-मीडिया प्रभारी

बिलासपुर (शिखर दर्शन)। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ने बिल्हा निवासी द्रोण साहू को पार्टी के जिला बिलासपुर इकाई का सह-मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।


द्रोण साहू पूर्व में बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के तिफरा–सिरगिट्टी मंडल में युवा मोर्चा के महामंत्री, मंडल आईटी सेल संयोजक, बूथ अध्यक्ष तथा बिल्हा विधानसभा के मीडिया प्रभारी के रूप में सक्रिय दायित्व निभा चुके हैं। विधानसभा, लोकसभा एवं नगरीय निकाय चुनावों में उन्होंने संगठनात्मक स्तर पर कार्य करते हुए जिम्मेदारियां संभाली हैं। सिरगिट्टी क्षेत्र में विभिन्न जन आंदोलनों, जनहित कार्यों एवं धार्मिक आयोजनों में भी उनकी सहभागिता रही है।


नव दायित्व मिलने पर द्रोण साहू ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दायित्व बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से संभव हुआ है। उन्होंने जिला अध्यक्ष दीपक सिंह के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ करेंगे।
साथ ही उन्होंने तिफरा-सिरगिट्टी मंडल एवं बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठजनों, युवा साथियों एवं मातृशक्ति से सहयोग एवं मार्गदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!