मध्यप्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने दिए करोड़ों की सौगात, लाडली बहनों पर की पुष्पवर्षा

महू ( शिखर दर्शन ) // मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महू विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की सौगात देते हुए कई बड़े प्रोजेक्टों का उद्घाटन किया। सबसे पहले उन्होंने आजाद चंद्रशेखर सरोवर और नानाजी देशमुख की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद सभा स्थल पर पहुंचकर उन्होंने लाडली बहनों पर पुष्प वर्षा की और जनता को अपने संबोधन से रूबरू कराया।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महू में नए 100 बैड वाले अस्पताल की स्थापना की घोषणा की। साथ ही महूगांव नगर परिषद को नगरपालिका का दर्जा देने का ऐलान किया। अपने संबोधन में उन्होंने कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि उनके शासनकाल में शासकीय स्कूलों की हालत इतनी खराब थी कि वहां ताटपत्ती तक नहीं होती थी।

इस अवसर पर महु नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने की घोषणा भी की गई। सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया। विशेष रूप से ‘लाड़ली सेना’ भी मौजूद थी, जिनके हाथों में तलवारें थीं और उन्होंने कार्यक्रम को और उत्साहपूर्ण बनाया।

मुख्यमंत्री के इस दौरे ने महू में विकास के नए अध्याय की शुरुआत का संदेश दिया और जनता में खुशी की लहर दौड़ गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!