रायपुर संभाग

नक्सल मोर्चे पर बड़ी कामयाबी: देवजी और संग्राम के आत्मसमर्पण से टूटी नक्सलियों की कमर – CM विष्णु देव साय

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // प्रदेश में नक्सल विरोधी अभियान के बीच बड़ी सफलता सामने आई है। नक्सली लीडर देवजी के आत्मसमर्पण पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे सुरक्षा बलों की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों से जवानों को लगातार सफलता मिल रही है और देवजी का समर्पण इस अभियान की बड़ी उपलब्धि है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि संग्राम ने भी आत्मसमर्पण किया है, जिससे स्पष्ट है कि नक्सलियों की कमर अब टूट चुकी है। सरकार की रणनीति और जवानों की कार्रवाई का असर अब साफ दिखाई दे रहा है।

बालौदाबाजार के लिए रवाना होने से पहले पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने अपने दौरे का उद्देश्य भी बताया। उन्होंने कहा कि वे गिरौदपुरी धाम में आयोजित मेले के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह स्थान संत गुरु घासीदास की तपोस्थली के रूप में प्रसिद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे वहां पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

वहीं धर्मांतरण को लेकर प्रदेश में जारी सियासी बहस पर भी मुख्यमंत्री ने संकेत दिए कि बजट सत्र में इस संबंध में विधेयक लाया जाएगा। प्रावधानों को लेकर उन्होंने कहा कि “थोड़ा इंतजार करिए।”

एक ओर जहां नक्सल मोर्चे पर सरकार को सफलता मिल रही है, वहीं धर्मांतरण पर संभावित विधेयक को लेकर राजनीतिक हलचल भी तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!