रायपुर संभाग

आने लगे रुझान……… इश्क़ का खुमार बना विवाद की वजह: वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड से छेड़छाड़ को लेकर युवकों में मारपीट, वीडियो वायरल , पुलिस तक नहीं पहुंचा मामला !

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // राजधानी के बीरगांव इलाके में गर्लफ्रेंड को छेड़ने के विवाद ने दो गुटों के बीच हिंसक झड़प का रूप ले लिया। घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है, लेकिन इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि मामला अब तक थाने तक नहीं पहुंचा है, जिसके चलते पुलिस की ओर से कोई औपचारिक कार्रवाई नहीं की गई है।

जानकारी के अनुसार, एक छात्र की गर्लफ्रेंड को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते सड़क पर मारपीट में बदल गई। वीडियो में कम उम्र के लड़कों को खुलेआम एक-दूसरे पर हाथ उठाते देखा जा सकता है। आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे, जबकि कुछ ने बीच-बचाव की कोशिश भी की।

सूत्रों का कहना है कि दोनों गुट आपस में परिचित हैं और अधिकांश युवक नाबालिग बताए जा रहे हैं। इसी कारण किसी भी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराने से परहेज किया है। परिजनों ने भी मामले को आपसी समझौते से सुलझाने की कोशिश की है।

हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि यदि शिकायत मिलती है या वीडियो के आधार पर कोई संज्ञान लिया जाता है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना एक बार फिर इस बात की ओर इशारा करती है कि मामूली विवाद किस तरह सार्वजनिक हिंसा में बदल सकता है। अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन के लिए भी यह चेतावनी है कि किशोरों के व्यवहार और संगत पर सतर्क नजर रखना जरूरी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!