अन्तर्राष्ट्रीय

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने भारत से शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग दोहराई, दोनों देशों के संबंधों में खटास का खतरा

ढाका ( एजेंसी ) // बांग्लादेश के हालिया आम चुनावों में शानदार जीत हासिल करने के बाद, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने अपदस्थ पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के भारत से प्रत्यर्पण की मांग दोहराई है। बीएनपी के वरिष्ठ नेता सलाहुद्दीन अहमद ने कहा कि पार्टी भारत सरकार से अनुरोध करेगी कि हसीना को बांग्लादेश भेजा जाए ताकि वे अपने खिलाफ चल रहे न्यायिक मामलों का सामना कर सकें।

सलाहुद्दीन अहमद ने कहा, “हमने हमेशा कानून के अनुसार उनके प्रत्यर्पण पर जोर दिया है। यह दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों का मामला है। भारत सरकार से भी आग्रह है कि वह उन्हें बांग्लादेश लौटाए ताकि न्यायिक प्रक्रिया पूरी हो सके।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बीएनपी सभी पड़ोसी देशों के साथ सामान्य और बराबरी के आधार पर संबंध चाहती है।

सत्ता से बेदखल होने के बाद से शेख हसीना भारत की राजधानी नई दिल्ली में निर्वासन में रह रही हैं। उन्हें नवंबर 2025 में बांग्लादेश के एक विशेष न्यायाधिकरण ने मौत की सजा सुनाई थी। यह सजा उनके खिलाफ विद्रोह दमन से जुड़े मानवता के खिलाफ अपराधों के मामलों में दी गई थी।

बीएनपी का सख्त रवैया अब नए द्विपक्षीय तनाव पैदा कर सकता है, क्योंकि भारत ने अभी तक हसीना के प्रत्यर्पण पर कोई सकारात्मक संकेत नहीं दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे दोनों देशों के बीच व्यापार, सुरक्षा और सीमा संबंधी मामलों में खटास आ सकती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!