दिल्ली

पुलवामा आतंकी हमले की बरसी: पीएम मोदी और उपराष्ट्रपति ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली ( शिखर दर्शन ) // पुलवामा आतंकी हमले की बरसी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 में हुए हमले में शहीद हुए CRPF जवानों को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने शहीदों के अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और समर्पण को हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “2019 में आज के दिन पुलवामा में अपनी जान देने वाले बहादुर नायकों को याद करते हुए। देश के प्रति उनकी भक्ति, संकल्प और सेवा हमेशा हमारे सामूहिक मन में अंकित रहेगी। हर भारतीय को उनकी हिम्मत से ताकत मिलती है।”

इस अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी शहीद जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि यह सर्वोच्च बलिदान हमेशा भारतीय इतिहास में दर्ज रहेगा और हमें एक मजबूत और सुरक्षित भारत बनाने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

14 फरवरी 2019 को जम्मू और कश्मीर के पुलवामा जिले में श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे पर CRPF के काफिले पर किए गए घातक आतंकवादी हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले ने देश में सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दों को केंद्र में ला दिया और इसे ‘ब्लैक डे’ के रूप में याद किया जाता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!