वैलेंटाइन डे पर मौसम रहेगा सुहावना, अगले हफ्ते तापमान में नहीं होगा बड़ा बदलाव

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // राजधानी रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में मौसम स्थिर और शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में वर्तमान में कोई सक्रिय मौसम प्रणाली प्रभावी नहीं है, इसलिए अगले 7 दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं आने की संभावना है।
पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान कहीं भी बारिश नहीं हुई। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि अगले दो दिन भी प्रदेश में मौसम शुष्क ही रहने की संभावना है।
रायपुर में शनिवार को दिन के समय हल्की गर्मी महसूस हो सकती है, वहीं सुबह के समय धुंध छाए रहने के आसार हैं। राजधानी में अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
वैलेंटाइन डे पर अगर लोग घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह मौसम राहत भरा और अनुकूल रहने वाला है।



