मध्यप्रदेश

ऊर्जा मंत्री के परिवार में बजा विवाह का शंखनाद: सीएम डॉ. मोहन यादव ने नवदंपति को दिया आशीष, उल्लास में झूमे प्रद्युम्न सिंह तोमर

ग्वालियर ( शिखर दर्शन ) // मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल हुए। उन्होंने नवदंपति को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय, समृद्ध और मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की।

ऊर्जा मंत्री के पुत्र रिपुदमन सिंह तोमर का विवाह आयुष्मती कनिका के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। विवाह समारोह का आयोजन उषा किरण पैलेस में किया गया, जहां प्रदेश के कई गणमान्य जनों की उपस्थिति ने समारोह को विशेष बना दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंच पर पहुंचकर नवविवाहित जोड़े को शुभाशीष दिया और परिवार को बधाई दी। उनकी उपस्थिति से समारोह में राजनीतिक और सामाजिक दोनों ही स्तरों पर विशेष उत्साह देखा गया।

मंत्री का अनोखा अंदाज, खुशी में झूमे प्रद्युम्न सिंह तोमर

विवाह समारोह में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का अलग ही रूप देखने को मिला। बेटे की शादी की खुशी में वे जमकर नाचे। उनका यह भावनात्मक और उत्साहपूर्ण अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। समर्थक और शुभचिंतक इस पल को परिवार की खुशियों का प्रतीक बता रहे हैं।

सोशल मीडिया पर भावुक संदेश

ऊर्जा मंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ईश्वर की असीम कृपा और सभी के स्नेहिल आशीर्वाद से पुत्र रिपुदमन का विवाह संस्कार विधि-विधान से संपन्न हुआ।

उन्होंने आगे लिखा कि परंपराओं के अनुरूप आज उनके घर की दहलीज पर बहू नहीं, बल्कि बेटी ‘कनिका’ के रूप में साक्षात लक्ष्मी का आगमन हुआ है। एक पिता के रूप में उनका मन हर्षित है और परिवार में खुशियों का नया अध्याय जुड़ा है।

इस पारिवारिक आयोजन में जहां एक ओर राजनीतिक गरिमा दिखाई दी, वहीं दूसरी ओर पारिवारिक भावनाओं और भारतीय परंपराओं की सुंदर झलक भी देखने को मिली।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!