मध्यप्रदेश

हिंदू नाम से फंसाया, दुष्कर्म व धर्मांतरण का आरोप: युवती ने दर्ज कराई FIR, आरोपी की तलाश जारी

भोपाल ( शिखर दर्शन ) // राजधानी भोपाल में एक बार फिर कथित लव जिहाद और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। करोंद क्षेत्र की 24 वर्षीय युवती ने छोला थाना पहुंचकर फैजान (पुत्र रमजान) के खिलाफ बलात्कार, धमकी, ब्लैकमेल और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में तत्काल FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि धर्मांतरण के एंगल की अलग से पड़ताल की जा रही है।

फेसबुक पर ‘राकेश कुशवाह’ बनकर की दोस्ती

पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2022 में आरोपी ने फेसबुक पर खुद को ‘राकेश कुशवाह’ बताकर उससे संपर्क किया। बातचीत धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्रेम संबंधों में बदल गई। इसी दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने। कुछ समय बाद युवती को जानकारी मिली कि आरोपी का असली नाम फैजान है और उसने अपनी पहचान छिपाकर संबंध बनाए।

सच्चाई सामने आने पर युवती ने उससे दूरी बनाने की कोशिश की। आरोप है कि इसके बाद फैजान और उसके भाई यूनुस ने युवती को जान से मारने की धमकियां देना शुरू कर दिया। युवती पहले भी यूनुस के खिलाफ छोला थाने में शिकायत दर्ज करा चुकी है।

जेल से छूटने के बाद फिर बढ़ाया दबाव

बताया जा रहा है कि फैजान किसी अन्य हत्या के मामले में जेल में बंद था और दिसंबर 2025 में रिहा हुआ। रिहाई के बाद उसने दोबारा युवती से संपर्क साधा। पीड़िता का आरोप है कि इनकार करने पर आरोपी ने उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी और जबरन दुष्कर्म किया।

10 फरवरी 2026 को आरोपी कथित रूप से युवती को जबरन कहीं ले जा रहा था। जेल रोड स्थित एक होटल के पास युवती ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के दुकानदारों की मदद से वह उसके चंगुल से छूट सकी।

संगठनों की मदद से पहुंची थाने

घटना के बाद युवती ने बजरंग दल के सदस्यों की सहायता से थाने पहुंचकर पूरी आपबीती सुनाई। पुलिस ने आरोपी फैजान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 506 (आपराधिक धमकी), 354 सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

धर्मांतरण एंगल की अलग जांच

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जबरन धर्म परिवर्तन के आरोपों की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है। सोशल मीडिया पर भी पीड़िता ने मदद की गुहार लगाई है और लगातार ब्लैकमेल किए जाने का आरोप लगाया है।

फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। मामले की गहन जांच जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!