बिलासपुर संभाग

परीक्षा बोझ नहीं , अवसर मानने का संदेश !

“परीक्षा पे चर्चा – भाग 2” ने विद्यार्थियों को दिया तनाव-मुक्त सोच और नया आत्मविश्वास

बिलासपुर ( शिखर दर्शन ) // स्वामी आत्मानंद तारबाहर विद्यालय में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “परीक्षा पे चर्चा – भाग 2” का विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक अवलोकन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षा के दबाव से मुक्त रखते हुए सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और खुशहाल जीवन के मूल मंत्र देना रहा।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने सरल और प्रभावशाली उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि परीक्षा जीवन का अंतिम पड़ाव नहीं, बल्कि सीखने और आगे बढ़ने का अवसर है। उन्होंने समय प्रबंधन, संतुलित दिनचर्या, सकारात्मक सोच, खेल-कूद की भूमिका और परिवार के साथ संवाद बनाए रखने के महत्व पर विशेष जोर दिया। इन संदेशों ने विद्यार्थियों के मन से परीक्षा का भय दूर किया और उनमें उत्साह का संचार किया।

कार्यक्रम से विद्यार्थियों में यह समझ विकसित हुई कि परीक्षा को बोझ नहीं, बल्कि उत्सव की तरह लेना चाहिए। आत्मविश्वास, लक्ष्य निर्धारण और असफलता से सीखकर आगे बढ़ने की सकारात्मक सोच को भी मजबूती मिली।

विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कार्यक्रम को अत्यंत प्रेरणादायक बताया। एक छात्र ने कहा, “अब हमें परीक्षा से डर नहीं लगता, बल्कि हम इसे अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मानते हैं। वहीं एक छात्रा ने कहा, “प्रधानमंत्री जी की बातों से समझ आया कि खुश और तनाव-मुक्त रहना भी पढ़ाई जितना ही जरूरी है।” अन्य विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक और उत्साह बढ़ाने वाला बताया।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि वे विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए सकारात्मक, सहयोगात्मक और तनाव-मुक्त शैक्षणिक वातावरण तैयार करने हेतु निरंतर प्रयास करते रहेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!