रायपुर संभाग

अमित शाह आज जगदलपुर में, बस्तर पंडुम 2026 के समापन समारोह में होंगे शामिल

सीएम विष्णुदेव साय भी रहेंगे बस्तर दौरे पर, कई राजनीतिक-प्रशासनिक गतिविधियां आज

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे का आज तीसरा और अंतिम दिन है। अंतिम दिन वे जगदलपुर पहुंचकर बस्तर पंडुम महोत्सव–2026 के भव्य समापन समारोह में शामिल होंगे। यह महोत्सव बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन का प्रतीक माना जाता है। अमित शाह का यह दौरा छत्तीसगढ़ में सुरक्षा सुदृढ़ीकरण, विकास की दिशा और जनजातीय समाज के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

बस्तर दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज एक दिवसीय बस्तर प्रवास पर रहेंगे। वे सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर मेफेयर होटल होते हुए रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद विशेष विमान से जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 12:05 बजे से 1:20 बजे तक लालबाग मैदान में आयोजित बस्तर पंडुम 2026 के समापन समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे और शाम 4:30 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचकर मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

आज होगा बस्तर पंडुम 2026 का समापन

बस्तर की जनजातीय कला, संस्कृति और परंपराओं को समर्पित तीन दिवसीय बस्तर पंडुम 2026 का समापन समारोह 9 फरवरी को ऐतिहासिक और भव्य रूप में आयोजित होगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे।

दिल्ली में कांग्रेस जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण कार्यक्रम

रायपुर // संगठन सृजन अभियान के तहत प्रदेश के सभी शहर एवं जिला कांग्रेस अध्यक्षों का दिल्ली में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सभी डीसीसी अध्यक्ष 9 फरवरी की शाम दिल्ली रवाना होंगे।
इंदिरा भवन में आयोजित इस अभिमुखीकरण कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मौजूद रहेंगे। प्रशिक्षण में छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज भी शामिल होंगे।
जिला अध्यक्ष अपने अब तक के लगभग दो माह के कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। संगठन को मजबूत करने के लिए उन्हें दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि प्रशिक्षण के बाद जिला अध्यक्षों को कुछ अतिरिक्त अधिकार भी दिए जा सकते हैं, हालांकि संगठन की गतिविधियों पर कनेक्ट सेंटर के माध्यम से निगरानी जारी रहेगी।

इन जिलों में आज प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला

कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय तथा रोजगार एवं प्रशिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन सोमवार को किया जाएगा।
यह मेला आईटीआई सकरी, बलौदाबाजार में सुबह 10 बजे से तथा आईटीआई दंतेवाड़ा में सुबह 10:30 बजे से आयोजित होगा।
मेले में विभिन्न कंपनियां अप्रेंटिसशिप और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगी। शासकीय एवं निजी आईटीआई से पास या प्रशिक्षणरत युवक-युवतियां एनएपीएस पोर्टल पंजीयन, करियर मार्गदर्शन और अप्रेंटिसशिप संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

सूरजपुर में अब सोमवार को लगेगा कलेक्टर जनदर्शन

सूरजपुर // कलेक्टर जनदर्शन के आयोजन में बदलाव किया गया है। अब जनदर्शन मंगलवार की बजाय प्रत्येक सोमवार को आयोजित होगा।
इसी दिन समय-सीमा, राजस्व, कानून व्यवस्था, सड़क सुरक्षा समिति, एनसीओआरडी, छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम तथा पास्को अधिनियम से जुड़े प्रकरणों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठकें भी होंगी। जिला प्रशासन ने आमजन से सोमवार को जनदर्शन में उपस्थित होने की अपील की है।

रायपुर में आज के प्रमुख कार्यक्रम

संत गजानन प्रगट महोत्सव

  • स्थान: तात्यापारा स्थित संत श्री गजानन महाराज मंदिर
  • प्रातः 8:30 बजे सहस्त्राभिषेक व पूजा
  • 10:30 बजे श्री सत्यनारायण कथा
  • दोपहर 1 बजे भाजी-भाकर भंडारा
  • रात्रि 8 बजे महाआरती

प्राण प्रतिष्ठा समारोह

  • स्थान: पुरानी बस्ती स्थित श्रीराम जानकी गोपीदास मंदिर का नव निर्मित शिवालय
  • प्रातः 8:30 बजे वेदी निर्माण व गणेश पूजा

पुरी शंकराचार्य का दर्शन व संगोष्ठी

  • संस्था: श्री सुदर्शन संस्थानम्, रावणभाठा
  • समय: प्रातः 8 बजे एवं सायं 6 बजे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!