रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क, 4 दिन बाद रात की ठंड होगी कम, तापमान में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी के आसार

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ में इस समय मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। सुबह और रात के समय हल्की ठंड का अहसास हो रहा है, जबकि दिन में धूप की वजह से गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक प्रदेश के मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है, हालांकि चार दिन बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, जिससे रात की ठंडी हवाएं कमजोर पड़ सकती हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश दर्ज नहीं की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा राजनांदगांव में 31.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सबसे कम अंबिकापुर में 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ 55 डिग्री पूर्व और 21 डिग्री उत्तर में स्थित है, जो 9 फरवरी को उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इसके असर से छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में हल्की गिरावट के साथ मौसम में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने के आसार हैं। इस पूरे दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा।

राजधानी रायपुर की बात करें तो आज यहां धुंध छाए रहने की संभावना है। दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जिससे गर्मी का अहसास होगा, जबकि रात में न्यूनतम तापमान करीब 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की संभावना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!