व्यापार

शेयर बाजार में आज जोरदार गिरावट, सेंसेक्स 400 अंक टूटा, निफ्टी भी फिसला

भारतीय शेयर बाजार में आज 5 फरवरी को कारोबार की शुरुआत तेज गिरावट के साथ हुई। मार्केट खुलते ही बिकवाली का दबाव देखने को मिला, जिससे प्रमुख सूचकांक धड़ाम हो गए।

सेंसेक्स करीब 400 अंक गिरकर 83,417 के स्तर पर ट्रेड करता नजर आया, जबकि निफ्टी 127 अंक टूटकर 25,648 पर पहुंच गया।

ऑटो, मेटल और फार्मा शेयरों में बिकवाली

आज के कारोबार में ऑटो, मेटल और फार्मा सेक्टर में सबसे ज्यादा दबाव देखा गया। वहीं, IT और FMCG शेयरों में सीमित तेजी दर्ज की गई।

सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि निफ्टी-50 के 37 शेयर गिरावट में हैं।

ग्लोबल मार्केट से भी मिले कमजोर संकेत

एशियाई बाजारों में गिरावट का असर घरेलू बाजार पर भी दिखा।

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 0.73% गिरकर निचले स्तर पर रहा
  • दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 3.58% टूटा
  • हांगकांग का हैंग सेंग 1.28% और
  • चीन का शंघाई कम्पोजिट 1.03% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है

वहीं, 4 फरवरी को अमेरिकी बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। डाउ जोंस बढ़त में, जबकि नैस्डैक और S&P 500 गिरावट के साथ बंद हुए।

FIIs की बिकवाली जारी, DIIs ने दिया हल्का सहारा

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 4 फरवरी को ₹250 करोड़ के शेयर बेचे
हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने ₹6.49 करोड़ की खरीदारी कर बाजार को मामूली सहारा दिया।

दिसंबर 2025 में अब तक FIIs करीब ₹34,350 करोड़ की बिकवाली कर चुके हैं, जबकि DIIs ने इसी अवधि में ₹79,620 करोड़ के शेयर खरीदे हैं।

एक दिन पहले बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले 4 फरवरी को शेयर बाजार में मजबूती देखने को मिली थी।

  • सेंसेक्स 79 अंक चढ़कर 83,818 पर बंद हुआ था
  • निफ्टी 48 अंक बढ़कर 25,776 पर बंद हुआ

उस दिन ऑटो, एनर्जी और FMCG शेयरों में तेजी रही, जबकि IT और बैंकिंग सेक्टर दबाव में रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!