राशिफल: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक राशि पर उसके स्वामी ग्रह का विशेष प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल के आधार पर हर दिन व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक और नकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं। आज 05 फरवरी 2026 (गुरुवार) का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है, वहीं कुछ जातकों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक का आज का राशिफल—
मेष राशि –
आज अनावश्यक मानसिक दबाव लेने से बचें। वर्क-लाइफ बैलेंस बनाए रखना जरूरी रहेगा। कार्यस्थल पर अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। किसी भी निर्णय से पहले परिवार या जीवनसाथी से सलाह लेना लाभकारी रहेगा।
वृषभ राशि –
आज आत्म-सम्मान और सेल्फ-लव पर ध्यान दें। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। पुराने निवेश से उम्मीद के मुताबिक लाभ नहीं मिलेगा, लेकिन पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा।
मिथुन राशि –
आज खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। ऑफिस की राजनीति से दूरी बनाकर रखें। घर और कार्यस्थल के बीच संतुलन बनाना होगा। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
कर्क राशि –
निवेश से जुड़े मामलों में सतर्कता जरूरी है। किसी डील से अच्छा धन लाभ हो सकता है। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। दिनभर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।
सिंह राशि –
आज समय पर काम पूरा करने पर फोकस करें। कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी। रिश्तों में सकारात्मक सोच अपनानी होगी। आपके लिए कुछ खास योग बन रहे हैं।
कन्या राशि –
खर्चों को लेकर सावधानी बरतें। आर्थिक मामलों में स्थिति अनुकूल रहेगी। धन का सही प्रबंधन करें। सेहत से जुड़े कुछ छोटे मुद्दों पर ध्यान देने की जरूरत है।
तुला राशि –
काम के सिलसिले में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य के मामले में भाग्य साथ देगा। निवेश से पहले पूरी रिसर्च करें और फिजूलखर्ची से बचें।
वृश्चिक राशि –
आज एक साथ कई जिम्मेदारियां सामने आ सकती हैं। किसी भी काम में लापरवाही न करें। फोकस और धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा।
धनु राशि –
जीवनसाथी के लिए समय निकालें। शिक्षा से जुड़े मामलों में शुभ समाचार मिल सकता है। आय के नए स्रोत खुलने के संकेत हैं।
मकर राशि –
आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। धन का आगमन होगा, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों या प्रबंधन की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
कुम्भ राशि –
आज पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है। समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें। डेडलाइन तय कर समय पर काम पूरा करें, वरना ऑफिस में परेशानी हो सकती है।
मीन राशि –
ऑफिस की गॉसिप से दूरी बनाए रखें। रिश्तों में गलतफहमियों को जगह न दें। खरीदारी से पहले वस्तुओं की अच्छी तरह जांच कर लें।
डिस्क्लेमर:
शिखर दर्शन राशिफल को लेकर किसी प्रकार का दावा नहीं करता है। यह सामान्य जानकारी के लिए प्रस्तुत किया गया है। किसी भी निर्णय से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।


