ज्योतिषी

04 फरवरी 2026 का राशिफल: कुछ राशियों पर बरसेगी किस्मत, तो कुछ को रहना होगा सतर्क

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर राशि पर उसके स्वामी ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है। आज बुधवार, 04 फरवरी 2026 को ग्रह-नक्षत्रों की चाल कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत दे रही है, जबकि कुछ राशि वालों को सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। मेष से लेकर मीन राशि तक का आज का दिन कैसा रहेगा, आइए जानते हैं आज का राशिफल—

मेष राशि
आज अनुभवी और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात के योग बनेंगे। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है।

वृषभ राशि
कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है। नौकरी के नए अवसर सामने आ सकते हैं। पारिवारिक विवाद समाप्त होंगे, लेकिन दोपहर बाद किसी अप्रत्याशित परेशानी से सतर्क रहें।

मिथुन राशि
आज जमीन-संपत्ति की खरीदारी का मन बन सकता है। पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। व्यवसाय में अच्छी खबर मिल सकती है। रुका हुआ धन अचानक वापस मिलने के योग हैं।

कर्क राशि
विदेश से जुड़े कारोबार में लाभ होगा। हालांकि आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। किसी करीबी मित्र का सहयोग लेना पड़ सकता है। पुरानी समस्याएं दोबारा सिर उठा सकती हैं।

सिंह राशि
कारोबार में दिन सामान्य रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ी अड़चनें दूर होंगी। वाहन खरीदने का विचार बन सकता है। अचानक लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी।

कन्या राशि
नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। ऑफिस में नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। नौकरी से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी।

तुला राशि
बिजनेस को आगे बढ़ाने के प्रयास सफल रहेंगे। करियर और नौकरी से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। बैंक लोन की समस्याएं दूर होंगी, लेकिन पेट से जुड़ी तकलीफ परेशान कर सकती है।

वृश्चिक राशि
अविवाहित लोगों के लिए रिश्तों के प्रस्ताव आ सकते हैं। पार्टनरशिप में बिजनेस का ऑफर मिलेगा। नौकरी में सकारात्मक बदलाव संभव है। माता-पिता के सहयोग से रुके कार्य पूरे होंगे।

धनु राशि
परिवार में चल रहा विवाद समाप्त होगा। कारोबार के लिए दिन लाभदायक है। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक समस्याओं से राहत मिलेगी और अधूरे कार्यों में तेजी आएगी।

मकर राशि
नौकरी से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबार में बड़ा निर्णय ले सकते हैं। रुका हुआ धन मिलने के योग हैं। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।

कुंभ राशि
रुके हुए कार्य पूरे करने की कोशिश करेंगे। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक तनाव और पुरानी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

मीन राशि
कारोबार में दिन मिला-जुला रहेगा। ऑफिस में नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। पुरानी समस्याएं हावी होने की कोशिश कर सकती हैं, धैर्य रखें।


डिस्क्लेमर:
शिखर दर्शन राशिफल को लेकर किसी प्रकार का दावा नहीं करता है। यह सामान्य जानकारी के लिए प्रस्तुत किया गया है। किसी भी निर्णय से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!