मध्यप्रदेश

11वीं की छात्रा के साथ कार में दुष्कर्म का मामला: ओसाफ अली ने बनाया वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन का डाला दबाव

भोपाल ( शिखर दर्शन ) //  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में एक 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्म परिवर्तन के प्रयास करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ओसाफ अली खान ने छात्रा को शादी का झांसा देकर फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। कोहेफिजा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता शाहपुरा क्षेत्र के एक स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती है। आरोपी ओसाफ अली छात्रा की एक स्कूल की सहेली से मिलता-जुलता था और अक्सर स्कूल के पास आता रहता था। इसी दोस्ती के जरिए उसने पीड़िता से पहचान बनाई। ओसाफ ने छात्रा को घुमाने के बहाने बाहर बुलाया और कार में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने घटना का अश्लील वीडियो बना लिया। शादी का वादा करके उसने छात्रा के साथ संबंध बनाए रखे, लेकिन बाद में जब छात्रा ने शादी की बात की तो आरोपी ने कहा कि शादी के लिए तुम्हें अपना धर्म बदलना होगा।

जब छात्रा ने विरोध किया तो ओसाफ ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसने छात्रा से पैसे ऐंठे और जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। पीड़िता ने परिवार को सब कुछ बताया, जिसके बाद परिवार ने कोहेफिजा थाने में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी ओसाफ अली खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 (दुष्कर्म), 351(2) (आपराधिक धमकी), 308 (ब्लैकमेल), POCSO एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!