मध्यप्रदेश

बारिश और ओला गिरने की संभावना, आज 25 जिलों में अलर्ट: MP में अगले तीन दिन मौसम रहेगा सक्रिय और उत्तेजक

भोपाल (शिखर दर्शन) // मध्य प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के 25 जिलों में बारिश और ओला गिरने का अलर्ट जारी किया है। पश्चिम-उत्तरी भारत में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस और जेट स्ट्रीम हवाओं के कारण सर्द हवाओं के साथ मौसम में हलचल बनी हुई है।

फरवरी के पहले दिन यानी रविवार को मंदसौर और नीमच में तेज आंधी-बारिश के साथ ओला भी गिरा। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को ग्वालियर, गुना, विदिशा, शिवपुरी, श्योपुर, सीधी, सिंगरौली, सतना, सागर, मऊगंज, मुरैना, मंदसौर, मैहर, भिंड, राजगढ़, रीवा, दमोह, दतिया, अशोकनगर, आगर-मालवा, नीमच, निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना और छतरपुर में बारिश और ओला गिरने की संभावना है। राजधानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सीहोर और रायसेन में कोहरे का असर देखने को मिल सकता है।

अगले तीन दिन मौसम का पूर्वानुमान:

  • 3 फरवरी, मंगलवार: ग्वालियर, गुना, भिंड, मुरैना, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, शहडोल, सतना, सीधी, सिंगरौली, कटनी, उमरिया, रीवा और मऊगंज में बारिश और ओला गिरने की संभावना।
  • 4 फरवरी, बुधवार: ग्वालियर, गुना, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, श्योपुर, दतिया, अशोकनगर, टीकमगढ़, छतरपुर और निवाड़ी में कहीं-कहीं बारिश और ओला गिरने की संभावना।
  • 5 फरवरी, गुरुवार: प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट नहीं है, लेकिन ठंड का असर बढ़ सकता है।

मौसम विभाग ने नागरिकों से सुरक्षित यात्रा और स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!