रायपुर संभाग
राज्यपाल रमेन डेका ने महात्मा गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // राज्यपाल रमेन डेका ने आज लोकभवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि महात्मा गांधी ने मातृभूमि की सेवा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया। उनके आदर्श और विचार आज भी न केवल हमारे देश बल्कि पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक हैं।
लोकभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी गांधी जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनकी शिक्षाओं का सम्मान किया।



