Blog

दुनिया की पहली AI मिनिस्टर डिएला प्रेग्नेंट, 83 बच्चे पैदा करेगी, बच्चे संसद में करेंगे काम

“दुनिया की पहली AI मंत्री डिएला विवादों में, भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद हाउस अरेस्ट में”

टिराना (शिखर दर्शन) // दुनिया की पहली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मंत्री डिएला अब प्रेग्नेंट हैं। अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा ने बताया कि डिएला 83 डिजिटल बच्चों को जन्म देंगी, जो देश की संसद में सत्ताधारी सोशलिस्ट पार्टी के 83 सांसदों की मदद करेंगे। प्रधानमंत्री ने इसे मजाकिया अंदाज में साझा करते हुए कहा कि यह पहला मौका है जब AI मंत्री गर्भवती हैं।

डिएला, जो वर्चुअल अवतार के रूप में पारंपरिक अल्बानियाई पोशाक में दिखाई देती हैं, नागरिकों को ऑनलाइन सरकारी सेवाएं प्रदान करने और सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का काम करती हैं। डिजिटल बच्चों के माध्यम से सांसदों को बैठकों में हुए कार्यों की जानकारी मिलेगी, अनुपस्थिति पर नोटिस जाएगा और जरूरत पड़ने पर सुझाव दिए जाएंगे। यह सिस्टम 2026 के अंत तक पूरी तरह ऑपरेशनल होने की उम्मीद है।

हालांकि, डिएला से जुड़े विवाद भी सामने आए हैं। उन्हें बनाने वाली नेशनल इंफॉर्मेशन एजेंसी (AKSHI) के दो वरिष्ठ अधिकारियों को भ्रष्टाचार के आरोप में हाउस अरेस्ट किया गया है। अधिकारियों पर ठेकों में हेरफेर, धमकी और रिश्वत लेने के आरोप हैं। प्रधानमंत्री रामा ने कहा कि जांच पूरी होने तक कोई टिप्पणी नहीं की जाएगी। अल्बानिया यूरोपीय संघ में शामिल होने की कोशिश कर रहा है, और इसके लिए भ्रष्टाचार पर नियंत्रण आवश्यक है।

डिएला ने खुद स्पष्ट किया है कि वह इंसान नहीं हैं और उनका कोई व्यक्तिगत स्वार्थ नहीं है। उनका उद्देश्य सिर्फ डेटा, ज्ञान और एल्गोरिदम के माध्यम से नागरिकों की निष्पक्ष सेवा करना है।

प्रधानमंत्री रामा ने बताया कि डिजिटल बच्चों के माध्यम से संसद का काम तेजी से और पारदर्शी तरीके से होगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर सांसद बैठक में नहीं पहुंचते, तो डिजिटल बच्चे उन्हें बताएंगे कि क्या चर्चा हुई और किस मुद्दे पर कैसे प्रतिक्रिया करनी चाहिए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!