बिलासपुर संभाग

मुख्यमंत्री साय ने नए साइबर थाना का वर्चुअल उद्घाटन किया, TI-ASI सहित 20 पुलिसकर्मियों की तैनाती

जांजगीर-चांपा ( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कंट्रोल रूम में स्थापित नए साइबर थाना का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। इस पहल को साइबर अपराधों के खिलाफ कार्रवाई को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

नए साइबर थाना की स्थापना से साइबर ठगी, ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया से जुड़े अपराध, डिजिटल लेन-देन में फर्जीवाड़ा और अन्य तकनीकी अपराधों की जांच व त्वरित कार्रवाई में तेजी आने की उम्मीद है। इससे पीड़ितों को जल्द राहत मिलने के साथ-साथ अपराधियों पर प्रभावी शिकंजा कसा जा सकेगा।

इस साइबर थाना के संचालन के लिए एसपी विजय कुमार पांडेय ने 20 पुलिसकर्मियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इसमें एक निरीक्षक (TI), एक सहायक उप निरीक्षक (ASI), चार प्रधान आरक्षक, 12 आरक्षक और दो महिला आरक्षक शामिल हैं। यह विशेष टीम साइबर अपराधों की रोकथाम, जांच और जागरूकता अभियान जैसे कार्यों को संभालेगी।

देखिए आदेश की कॉपी :

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!