रायपुर संभाग
“बारामती विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के असमय निधन पर CM विष्णुदेव साय ने व्यक्त किया गहरा दुःख”

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // निधन पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दुर्घटना को अत्यंत हृदयविदारक बताया और कहा कि श्री अजित पवार का जीवन कृषक कल्याण, जनसेवा और देश की प्रगति के लिए समर्पित रहा। उनका असमय निधन न केवल उनके परिवार और समर्थकों के लिए बल्कि महाराष्ट्र की राजनीति के लिए भी अपूरणीय क्षति है।
श्री साय ने सभी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रभु श्री राम से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।



