ज्योतिषी

28 जनवरी 2026 का राशिफल : जानिए आज का दिन मेष से मीन तक किसके लिए शुभ, किसके लिए सावधानी भरा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर राशि पर उसके स्वामी ग्रह का विशेष प्रभाव पड़ता है। इसी ग्रहों की चाल के आधार पर यह अनुमान लगाया जाता है कि दिन आपके लिए कैसा रहेगा। बुधवार, 28 जनवरी 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए सफलता और लाभ लेकर आ सकता है, वहीं कुछ राशियों को सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल


♈ मेष राशि

आज आपके लंबे समय से अटके कार्य पूरे हो सकते हैं। जमीन या संपत्ति की खरीदारी का योग बन रहा है। व्यापार में दिन सामान्य रहेगा, लेकिन लापरवाही से बचें, नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

♉ वृषभ राशि

ऑफिस में काम का दबाव अधिक रहेगा। रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में प्रयास करेंगे। नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। पैसों के लेनदेन में सावधानी जरूरी है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।

♊ मिथुन राशि

कारोबार में निवेश सोच-समझकर करें, जल्दबाजी नुकसानदेह हो सकती है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। बिगड़े रिश्तों को सुधारने के लिए समय और धैर्य की जरूरत है।

♋ कर्क राशि

व्यापार में फंसा हुआ पैसा वापस मिलने के संकेत हैं। रुके कार्यों के कारण मानसिक तनाव रह सकता है। पारिवारिक विवाद संभव है। ऑफिस में पदोन्नति का योग बन रहा है।

♌ सिंह राशि

अचानक आर्थिक समस्या सामने आ सकती है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। मेहनत से अधूरे कार्य पूरे होंगे।

♍ कन्या राशि

व्यापार के लिए दिन अनुकूल है। ऑफिस में विवाद से बचें। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। पुरानी समस्याएं थोड़ी परेशानी दे सकती हैं।

♎ तुला राशि

नया कारोबार शुरू करने की योजना बना सकते हैं। रुके हुए कार्यों को पूरा करने का प्रयास सफल रहेगा। अनजान लोगों पर भरोसा नुकसानदेह हो सकता है। आर्थिक समस्याएं धीरे-धीरे खत्म होंगी।

♏ वृश्चिक राशि

शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को बड़ा मुनाफा हो सकता है। माता-पिता के सहयोग से रुका हुआ व्यवसाय दोबारा शुरू कर सकते हैं। दोस्तों से अटका पैसा वापस मिल सकता है।

♐ धनु राशि

किसी करीबी से बड़ी मदद मिल सकती है। पुरानी समस्याओं से राहत मिलेगी। नया बिजनेस शुरू करने के लिए दिन शुभ है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

♑ मकर राशि

विदेश से जुड़े व्यवसाय में नए ऑफर मिल सकते हैं। माता-पिता के सहयोग से अधूरे कार्य पूरे होंगे। ऑफिस में प्रमोशन का योग है। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की योजना बन सकती है।

♒ कुंभ राशि

कारोबार में दिन मिला-जुला रहेगा। बाजार में फंसा पैसा वापस मिल सकता है। पुरानी परेशानियों से धीरे-धीरे बाहर निकलेंगे। ऑफिस में काम का बोझ अधिक रहेगा।

♓ मीन राशि

स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। वैवाहिक जीवन को नई शुरुआत देने का प्रयास करेंगे। छोटी सी लापरवाही बड़ा नुकसान करा सकती है, सतर्क रहें।


डिस्क्लेमर:
शिखर दर्शन राशिफल को लेकर किसी प्रकार का दावा नहीं करता है। यह सामान्य जानकारी के लिए प्रस्तुत किया गया है। किसी भी निर्णय से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!