मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में देशभक्ति की झलक, डिप्टी सीएम, मंत्री और अधिकारी फहराए तिरंगे, जानें अपने जिले का समारोह कौन संभाला

भोपाल ( शिखर दर्शन ) // मध्य प्रदेश समेत देशभर में 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने राजधानी भोपाल में और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। दोनों ने परेड की सलामी ली और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इसके अलावा मंत्री, विधायक और अधिकारी अपने-अपने जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में तिरंगा वंदन के लिए उपस्थित रहे।

मुख्य जिलों में आयोजन और कार्यक्रम

  • सागर: उपमुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने पीटीसी ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। परेड की सलामी के बाद उन्होंने पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त भगवानदास रैकवार का सम्मान किया। स्कूली बच्चों और सरकारी विभागों की झांकियों ने समारोह को रंगीन बनाया।
  • इंदौर: उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने नेहरू स्टेडियम में झंडा फहराया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
  • ग्वालियर: विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने SAF ग्राउंड पर तिरंगा फहराया। सांसद भारत सिंह कुशवाह और कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर भी मौजूद रहे।
  • खंडवा: जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने स्टेडियम ग्राउंड में झंडा वंदन किया और परेड की सलामी ली।
  • नर्मदापुरम: राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने पुलिस परेड ग्राउंड में तिरंगा फहराया।
  • रायसेन: प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पवार ने कन्या शाला मैदान में झंडा फहराया और आसमान में तिरंगे के रंग के गुब्बारे छोड़े।
  • बुरहानपुर: जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने झंडा वंदन कर परेड की सलामी ली और मार्च पास्ट में शामिल ग्रुप कमांडरों से परिचय लिया।
  • मंडला: प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने पुलिस लाइन स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मुख्यमंत्री का संदेश वाचन किया।
  • मुरैना: कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने पुलिस परेड ग्राउंड में तिरंगा फहराया।
  • दमोह: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने स्टेडियम ग्राउंड में झंडा फहराया।
  • जबलपुर: मंत्री संपत्तियां उइके और कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने पुलिस परेड ग्राउंड एवं कलेक्टर कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। एडवोकेट जनरल प्रशांत सिंह ने महाधिवक्ता कार्यालय में झंडा फहराया।
  • हाईकोर्ट: चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान के साथ सलामी दी।
  • बैतूल: कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने पुलिस परेड मैदान में झंडा वंदन किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
  • दतिया: कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने पुलिस लाइन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली।

इस अवसर पर प्रदेशभर में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, स्कूली कार्यक्रमों और सरकारी विभागों की झांकियों ने समारोहों को और भी रंगीन और गौरवपूर्ण बनाया। सभी जिलों में परेड दलों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!