रायपुर संभाग
राजधानी में उत्साहपूर्ण 77वां गणतंत्र दिवस, राज्यपाल रमेन डेका ने फहराया तिरंगा और ली परेड की सलामी

रायपुर (शिखर दर्शन) // राजधानी रायपुर में पुलिस परेड ग्राउंड पर 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण किया। मुख्य सचिव श्री विकास शील और पुलिस महानिदेशक श्री अरूण देव गौतम भी परेड में उपस्थित रहे।


राज्यपाल श्री डेका ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि यह पवित्र अवसर हमें राष्ट्र की एकता और अखण्डता को सहेजते हुए देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस भारतीय लोकतंत्र की महान परंपरा और संवैधानिक मूल्यों की समृद्ध विरासत का प्रतीक है।



