रायपुर संभाग

रायपुर में पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू , संजीव शुक्ला बने पहले पुलिस आयुक्त

रायपुर (शिखर दर्शन) // राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू कर दी गई है। इस महत्वपूर्ण बदलाव के साथ ही 2004 बैच के IPS अधिकारी संजीव शुक्ला को शहर का पहला पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज के पद पर कार्यरत थे।

सरकारी आदेश के तहत राज्यभर में कई IPS अधिकारियों के तबादले भी किए गए हैं। इसमें प्रमुख नियुक्तियां इस प्रकार हैं:

  • रामगोपाल गर्ग (IPS-2007) को पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज से हटाकर बिलासपुर रेंज का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया।
  • अभिषेक शांडिल्य (IPS-2007) को राजनांदगांव रेंज से दुर्ग रेंज का पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया।
  • बालाजी राव सोमावर (IPS-2007), जो पुलिस मुख्यालय रायपुर में कानून व्यवस्था देख रहे थे, उन्हें राजनांदगांव रेंज का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया।
  • अमित तुकाराम कांबले (IPS-2009) को कांकेर से अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, रायपुर नगरीय बनाया गया।
  • लाल उमेद सिंह (IPS-2011) को रायपुर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जशपुर पदस्थ किया गया।
  • शशि मोहन सिंह (IPS-2012) को जशपुर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायगढ़ नियुक्त किया गया।
  • दिव्यांग पटेल (IPS-2014) को रायगढ़ से पुलिस अधीक्षक, रेल रायपुर बनाया गया।

रायपुर कमिश्नरी में डीसीपी की नियुक्तियां

कमिश्नरी प्रणाली के तहत रायपुर नगरीय क्षेत्र में पुलिस उपायुक्तों की भी नियुक्ति की गई है। प्रमुख तैनातियां इस प्रकार हैं:

  • उमेश प्रसाद गुप्ता (IPS-2020) – पुलिस उपायुक्त (मध्य), रायपुर नगरीय
  • संदीप पटेल (IPS-2020) – पुलिस उपायुक्त (पश्चिम), रायपुर नगरीय
  • मयंक गुर्जर (IPS-2020) – पुलिस उपायुक्त (उत्तर), रायपुर नगरीय
  • विकास कुमार (IPS-2020) – पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक एवं प्रोटोकॉल), रायपुर नगरीय
  • राजनाला स्मृतिक (IPS-2020) – पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर), रायपुर नगरीय

इसके अलावा, श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा को पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर से हटाकर रायपुर ग्रामीण में पदस्थ किया गया। वहीं ईशु अग्रवाल (IPS-2022), नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक, रायपुर को पुलिस सहायक आयुक्त, आजाद चौक, रायपुर नगरीय नियुक्त किया गया है।

इस बदलाव के साथ रायपुर में पुलिस प्रशासन और कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ी पहल की गई है।

देखिये आदेश की कॉपी :

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!