राष्ट्रीय

पति की लाश के पास बैठकर पॉर्न वीडियो देखती रही पत्नी, फिर पूरी रात प्रेमी संग किया सेक्स… लव ट्रायंगल मर्डर केस में रोंगटे खड़े कर देने वाला सनसनीखेज खुलासा !

  • इश्क बना हैवानियत
  • गुंटूर मर्डर केस का सनसनीखेज खुलासा
  • पत्नी और प्रेमी सलाखों के पीछे

गुन्टूर / ( आंध्रप्रदेश ) जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने चिलुवुरु गांव की रहने वाली लक्ष्मी माधुरी और उसके प्रेमी गोपी को गिरफ्तार किया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने मिलकर माधुरी के पति लोकम शिव नागराजू की हत्या की। मामले में अवैध संबंध, सेक्स, साजिश और सनक का खुलासा हुआ है। मृतक नागराजू पेशे से प्याज व्यापारी था।

सेक्स, साजिश और सनक !

पुलिस के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्ष्मी माधुरी ने पहले से ही अपने पति की हत्या की योजना बना कर तैयार रखी थी। घटना वाली रात उसने नागराजू के लिए बिरयानी बनाई जिसमें कथित तौर पर करीब 20 नींद की गोलियां मिला दी गईं। भोजन करने के बाद नागराजू गहरी नींद में चला गया। उसके नींद की आगोश मे आते ही रात करीब 11:30 बजे माधुरी का प्रेमी गोपी उसके घर पहुंचा। पुलिस जांच में सामने आया है कि इसके बाद दोनों ने तकिए से गला घोंटकर नागराजू की हत्या कर दी। फिर महिला और प्रेमी दोनों ने शव के समाने शारीरिक संबंध ( सेक्स किए ) बनाए। जिसके बाद प्रेमी घर से चला गया लेकिन महिला अपने पति के शव के सामने पूरी रात मोबाइल पर पोर्न फिल्म देखती रही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने के निशान और पसलियों में फ्रैक्चर पाए गए हैं जिससे हत्या की पुष्टि हुई।

प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला

पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद गोपी घर से चला गया, जबकि लक्ष्मी माधुरी पूरी रात घर में ही रही। तड़के करीब 4 बजे उसने पड़ोसियों को सूचना दी और दावा किया कि उसके पति की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। हालांकि, मृतक के शरीर पर चोट के निशान और कान के पास खून देख पड़ोसियों और परिचितों को संदेह हुआ। बताया जा रहा है कि दंपति के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और माधुरी के प्रेम संबंधों की चर्चा भी पड़ोसियों में थी। नागराजू के दोस्तों ने तुरंत उसके परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की जिसमें साजिश का खुलासा हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर लक्ष्मी माधुरी और गोपी को गिरफ्तार कर उन्हे जेल भेज दिया गया है। दोनों से पूछताछ जारी है और पुलिस का कहना है कि जल्द ही न्यायालय मे चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!