बिलासपुर संभाग

हाईवोल्टेज तार से हाईवा मे लगी भीषण आग, निर्माण स्थल पर हड़कंप – चालक बचा सकी अपनी जान

बिलासपुर (शिखर दर्शन) //

बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत अटल यूनिवर्सिटी परिसर में आज दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। विश्वविद्यालय परिसर में निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन के निर्माण कार्य के दौरान गिट्टी खाली करते समय एक हाईवोल्टेज तार की चपेट में हाईवा आ गया, जिससे उसमें भीषण आग लग गई। घटना दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, हाईवा (CG 10 BJ 4727) निर्माण स्थल पर सामग्री उतार रहा था। गिद्धी खाली करने के दौरान तार की चपेट में आने से अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और हाईवा धु-धु कर जलने लगी। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कुछ ही मिनटों में वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया।

हादसे के समय हाईवा चालक की सूझबूझ और सतर्कता के कारण वह सुरक्षित बच गया। चालक ने तुरंत वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे में चालक को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई।

आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद निर्माण स्थल पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में हाईवोल्टेज तार के संपर्क में आने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सुरक्षा मानकों की भी समीक्षा की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!