बिलासपुर संभाग

धान खरीदी में गड़बड़ी पर कांग्रेस का निशाना, टीएस सिंहदेव बोले – किसानों को धान बेचने में unprecedented परेशानी, दीपक बैज ने भी सरकार की नीयत पर उठाए सवाल

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की व्यवस्था पर कांग्रेस का बड़ा हमला, किसानों के साथ हो रहे अनुचित व्यवहार पर सवाल

बिलासपुर (शिखर दर्शन) // पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य सरकार पर धान खरीदी की अव्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ हो रहे व्यवहार ने उन्हें न केवल परेशान किया है बल्कि अपमानित भी किया है।

सिंहदेव ने कहा कि सरकार की मंशा ही नहीं है कि किसानों का पूरा धान खरीदा जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि दो साल के अनुभव के बावजूद सरकार धान खरीदी की व्यवस्था संभालने में असफल रही है। उन्होंने कहा, “हमारे अन्नदाता किसानों को आज चोर के रूप में देखा जा रहा है। कोई भी अधिकारी किसानों के घर में घुस रहा है। यह किसानों का अपमान है।” सिंहदेव ने खेत की गिरदावरी, पंजीयन, टोकन की व्यवस्था, सीमित कोटा और राइस मिल तक सरकार की असफलता को स्पष्ट किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भी धान खरीदी की व्यवस्था पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि धान खरीदी पूरी तरह प्रभावित है और बड़ी संख्या में किसानों का पंजीयन अभी तक नहीं हो पाया है। बैज ने बताया कि बोआई, खाद, पंजीयन, रकबा समर्पण, टोकन और लिमिट जैसी व्यवस्थाएं सरकार की नीयत को उजागर करती हैं। उन्होंने सरकार से धान खरीदी की समय-सीमा बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि इससे किसानों को राहत मिलेगी और उन्हें परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि अगर सरकार ने शीघ्र सुधार नहीं किया, तो किसानों में गुस्सा और आक्रोश और बढ़ सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!