रायपुर संभाग

राज्य सरकार ने तीन IAS अधिकारियों को दी नई जिम्मेदारी, प्रशासनिक फेरबदल के आदेश जारी

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए तीन आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार 2009 बैच की आईएएस अधिकारी किरण कौशल को समग्र शिक्षा का आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

इसी क्रम में 2009 बैच के आईएएस अधिकारी अवनीश कुमार शरण को रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

वहीं, 2017 बैच के आईएएस अधिकारी आकाश छिकारा को बस्तर जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। उनकी यह पदस्थापना क्षेत्रीय प्रशासन को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के साथ ही इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!