तीसरे दिन भी दबाव, सेंसेक्स 320 पॉइंट और निफ्टी 86 पॉइंट टूटा – मीडिया, रियल्टी और IT सेक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित

मुंबई (शिखर दर्शन) // आज, 21 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार में दबाव देखा जा रहा है। सेंसेक्स 81,860.30 पर ट्रेड कर रहा है, जो 320.17 पॉइंट (-0.39%) की गिरावट को दर्शाता है। वहीं, निफ्टी 25,146.20 पर है, जो लगभग 86.30 पॉइंट (-0.34%) नीचे है।
आज 30 सेंसेक्स शेयरों में से केवल 9 शेयर ऊपर हैं, जबकि 21 शेयर नीचे कारोबार कर रहे हैं। बैंकिंग और ऑटो शेयरों में हल्की तेजी देखी जा रही है, जबकि मीडिया, रियल्टी और IT शेयरों में बिकवाली का दबाव बना हुआ है।
ग्लोबल मार्केट का असर
एशियाई बाजारों में भी गिरावट रही। दक्षिण कोरिया का KOSPI 0.26% गिरकर 4,873 पर आ गया, और जापान का निक्केई इंडेक्स 0.56% गिरकर 52,693 पर बंद हुआ। हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 0.13% गिरकर 26,453 पर रहा, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.16% बढ़कर 4,120 पर बंद हुआ।
वहीं, 20 जनवरी को अमेरिकी शेयर बाजार में भी कमजोरी देखी गई। डॉव जोन्स 1.76% गिरकर 48,488 पर बंद हुआ, नैस्डैक कम्पोजिट 2.39% टूटा और S&P 500 में 2.06% की गिरावट दर्ज की गई।
FIIs और DIIs का कारोबारी रुझान
20 जनवरी को फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने ₹2,191 करोड़ के शेयर बेचे, जबकि डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DIIs) ने ₹2,755 करोड़ के शेयर खरीदे। दिसंबर 2025 में, FIIs ने कुल ₹34,350 करोड़ के शेयर बेचे, और DIIs ने ₹79,620 करोड़ के शेयर खरीदकर बाज़ार को सपोर्ट किया।
कल बाजार की स्थिति
मंगलवार, 20 जनवरी को सेंसेक्स 1,065 पॉइंट (1.28%) की गिरावट के साथ 82,180 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 353 पॉइंट (1.38%) गिरकर 25,233 पर बंद हुआ। विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्रीनलैंड खरीदने के बयान और रिलायंस जैसी बड़ी कंपनियों के तीसरी तिमाही मुनाफे में गिरावट के कारण बाजार पर दबाव आया।




