मध्यप्रदेश

गांव में रहने से पत्नी का इनकार बना विवाद की वजह, गुस्साए पति ने गला दबाकर की हत्या, 14 महीने पहले हुई थी दूसरी शादी

भोपाल ( शिखर दर्शन ) // राजधानी भोपाल से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। छोला थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी। मृतका और आरोपी पति की शादी को महज 14 महीने ही हुए थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान हेमराज के रूप में हुई है, जो सब्जी का ठेला लगाता है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पत्नी पति के गांव में रहने को तैयार नहीं थी और भोपाल में ही रहना चाहती थी, इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे।

घटना के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने पत्नी का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी पति ने खुद महिला के परिजनों को घटना की सूचना दी।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद औपचारिक रूप से मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!