करियर में निर्णायक दौर शुरू, इस राशि के जातकों को मिल सकता है नया अवसर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक राशि पर उसके स्वामी ग्रह का विशेष प्रभाव होता है। आज सोमवार है, जिसे भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। ग्रहों की चाल के अनुसार 20 जनवरी 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आया है, तो वहीं कुछ जातकों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन के लिहाज से आज का दिन कैसा रहेगा, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल—
मेष राशि
आज नौकरी में बदलाव, ट्रांसफर या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं। मन में उतार-चढ़ाव रह सकता है। पढ़ाई और नई चीजें सीखने में रुचि बढ़ेगी।
वृषभ राशि
खर्च बढ़ सकता है, इसलिए फिजूलखर्ची से बचें। नौकरी में स्थिति मजबूत रहेगी। खान-पान में लापरवाही नुकसान दे सकती है। घर से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है।
मिथुन राशि
मन थोड़ा भटका रह सकता है। नौकरी या व्यापार में नया प्रस्ताव मिल सकता है। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। मेल-जोल से नए अवसर मिलेंगे।
कर्क राशि
मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी, लेकिन परिणाम धीरे-धीरे सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। नींद और भावनात्मक संतुलन पर ध्यान दें।
सिंह राशि
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन तनाव से बचें। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। खर्च बढ़ सकता है, लेकिन काम में पहचान बनेगी।
कन्या राशि
नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी। पेट, गैस या थकान की समस्या हो सकती है। जरूरत से ज्यादा सोचने से बचें।
तुला राशि
आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं। नई जिम्मेदारी या अवसर मिलने के संकेत हैं।
वृश्चिक राशि
काम की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। धैर्य रखें, समय आपके पक्ष में आएगा। रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे।
धनु राशि
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पढ़ाई, यात्रा या नए कोर्स के योग हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
मकर राशि
नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी। थकान या कमर-दर्द की समस्या हो सकती है। सीनियर आपकी मेहनत को नोटिस करेंगे।
कुंभ राशि
नौकरी या व्यवसाय में नया अवसर मिल सकता है। नए विचार और योजनाएं बनेंगी। पुराने संपर्क लाभ दिला सकते हैं।
मीन राशि
काम में धीरे-धीरे सुधार आएगा। धैर्य रखने से हालात आपके पक्ष में होंगे। अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभदायक रहेगी। मन शांत रहेगा और आध्यात्मिक रुझान बढ़ेगा।
डिस्क्लेमर
शिखर दर्शन राशिफल को लेकर किसी प्रकार का दावा नहीं करता है। यह सामान्य जानकारी के लिए प्रस्तुत किया गया है। किसी भी निर्णय से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।



