रायपुर संभाग

आज छत्तीसगढ़ में हलचल भरा दिन: मुख्यमंत्री का बलरामपुर दौरा, कांग्रेस का प्रदर्शन और मंत्रियों की रिपोर्ट कार्ड पेशी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के दौरे पर

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे जिले में आयोजित तातापानी महोत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री तातापानी पहुंचकर सर्वप्रथम तपेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और मंदिर परिसर में स्थापित विशाल शिव प्रतिमा का अवलोकन करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री बच्चों के साथ पतंग उड़ाएंगे और मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित आशीर्वाद समारोह में भाग लेंगे।

तातापानी महोत्सव का शुभारंभ, जिले को मिलेगी 667 करोड़ से अधिक की सौगात

तातापानी महोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री साय जिले को 667 करोड़ रुपये से अधिक की विकास सौगात देंगे। वे 211 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
मुख्यमंत्री 200 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगे, शासन की विभिन्न योजनाओं के स्टालों का निरीक्षण करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस आज बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगी। चौबे कॉलोनी में युवती वैदिका सागर की नृशंस हत्या के विरोध में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता आज़ाद चौक थाना का घेराव करेंगे।
दोपहर 12 बजे से आज़ाद चौक थाने के सामने प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश एवं शहर कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे।

मंत्री लखन लाल देवांगन आज पेश करेंगे विभागीय रिपोर्ट कार्ड

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन आज अपने विभागों की दो वर्षों की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करेंगे। वे नवा रायपुर के संवाद ऑडिटोरियम में आयोजित प्रेस वार्ता में विकास कार्यों और योजनाओं की जानकारी साझा करेंगे।


रायपुर में आज के प्रमुख कार्यक्रम

कैनवास पर पतंग उत्सव

  • संस्था: महाकोशल कला परिषद
  • स्थान: महाकोशल आर्ट गैलरी, कला वीथिका
  • समय: शाम 6 बजे से

अय्यप्पा मंदिर में विशेष पूजन

  • संस्था: श्री अय्यप्पा मंदिर समिति
  • स्थान: रिंग रोड, टाटीबंध स्थित श्री अय्यप्पा मंदिर
  • समय: सुबह 4.30 बजे प्रभात फेरी, 4.45 बजे से विविध पूजन अनुष्ठान

योग कक्षा

  • संस्था: सत्यदर्शन योगाश्रम
  • स्थान: सिविल लाइन स्थित योगाश्रम
  • समय: शाम 5 से 6 बजे तक

पीएससी राज्य सेवा परीक्षा हेतु निःशुल्क कोचिंग

  • संस्था: विकास परिषद
  • स्थान: नूतन स्कूल, आरडीए कॉलोनी, टिकरापारा
  • समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!