मध्यप्रदेश

महिला की नहर में मिली अर्धनग्न लाश, हत्या की आशंका

पनागर थाना क्षेत्र में सनसनी, पुलिस ने शुरू की गहन जांच

जबलपुर (शिखर दर्शन) // मध्य प्रदेश के जबलपुर में पनागर थाना क्षेत्र के मुड़िया नहर से 30 वर्षीय महिला सुलोचना धुर्वे का अर्धनग्न शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, सुलोचना धुर्वे पोल्ट्री फार्म में कार्यरत थीं। महिला पिछले तीन दिनों से लापता थीं, लेकिन उनके पति ने पुलिस को इस बारे में कोई सूचना नहीं दी थी। शव की बरामदगी के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया।

पनागर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या की पुष्टि हो पाएगी, जिसके आधार पर मामले की गहन जांच की जाएगी।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या की संभावना अधिक प्रतीत हो रही है और शव को नहर में फेंककर सबूत मिटाने की कोशिश की गई लगती है। मृतका के पति और अन्य परिजनों से पूछताछ की जा रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन जांच को तेज कर दिया गया है।

इस घटना ने इलाके में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!