मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, अगले 4 दिन तक राहत नहीं

भोपाल ( शिखर दर्शन ) // मध्य प्रदेश में इन दिनों ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोमवार सुबह से ही प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा, वहीं ठंडी हवाओं के चलते जनजीवन ठिठुरन में रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक ठंड और कोहरे की यही स्थिति बनी रहने की संभावना है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है।

ग्वालियर-चंबल संभाग में सबसे ज्यादा असर
ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में ठंड का सबसे ज्यादा प्रभाव देखा जा रहा है। ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर और दतिया में सुबह से लेकर शाम तक सिहरन बनी रही। शहडोल जिले के कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि प्रदेश के प्रसिद्ध हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 5.8 डिग्री पर रहा।

बड़े शहरों में इंदौर सबसे ठंडा
प्रदेश के पांच बड़े शहरों में इंदौर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य शहरों में ग्वालियर में 7.6 डिग्री, भोपाल में 8 डिग्री और जबलपुर में 9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

इन इलाकों में भी कड़ाके की ठंड
अन्य ठंडे इलाकों में शिवपुरी में 6 डिग्री, छतरपुर 6.4, मंडला 6.5, उमरिया 6.9, रीवा 7, राजगढ़ 7.5, रायसेन 8 और दतिया में 8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

कोहरे से यातायात प्रभावित
घने कोहरे के कारण कई स्थानों पर दृश्यता बेहद कम रही, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं और मौजूदा मौसम प्रणाली के कारण यह हालात बने हुए हैं। फिलहाल अगले कुछ दिनों में तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!