रायपुर संभाग

वीआईपी रोड के होटल में संदिग्ध हालत में मिलीं दो विदेशी महिलाएं, पुलिस को सेक्स रैकेट से जुड़ाव की आशंका

वीआईपी रोड के होटल में संदिग्ध हालत में मिलीं दो विदेशी महिलाएं, पुलिस को सेक्स रैकेट से जुड़ाव की आशंका

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // राजधानी के वीआईपी रोड स्थित एक होटल में दो विदेशी महिलाएं संदिग्ध परिस्थितियों में मिली हैं। दोनों महिलाएं रायपुर आने का ठोस कारण नहीं बता पा रही हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि एक युवक ने इंटरनेट कॉलिंग के जरिए उनसे संपर्क कर पार्टी के लिए रायपुर बुलाया था।

पुलिस ने दोनों महिलाओं के पासपोर्ट और वीजा जब्त कर लिए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि एक महिला का वीजा पहले ही एक्सपायर हो चुका था, इसके बावजूद वह भारत में रह रही थी। इस मामले में विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर जानकारी मांगी गई है।

पुलिस को आशंका है कि दोनों महिलाओं का संबंध किसी सेक्स रैकेट से जुड़े गिरोह से हो सकता है। इसी वजह से कानूनी पहलुओं पर सलाह ली जा रही है कि एफआईआर दर्ज की जाए या विदेश मंत्रालय के माध्यम से उन्हें उनके देश भेजा जाए। फिलहाल दोनों महिलाओं से पूछताछ जारी है और उनके मोबाइल फोन जब्त कर जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उज्बेकिस्तान की रहने वाली दोनों महिलाएं (उम्र 32 और 34 वर्ष) 8 जनवरी को दिल्ली से रायपुर पहुंची थीं और होटल एरिना में ठहरी हुई थीं।


प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से महिला गंभीर घायल, होंठ और अंगूठे में आए गहरे कट

लाखेनगर इलाके में रविवार शाम करीब 5 बजे प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। ब्राह्मणपारा निवासी नेहा यादव पैदल मंदिर जा रही थीं, तभी अचानक उड़ता हुआ मांझा उनके चेहरे में फंस गया।

मांझा हटाने की कोशिश में महिला के होंठ और अंगूठे में गहरे कट लग गए और वह लहूलुहान हो गईं। दर्द के कारण चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह मांझा हटाकर महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने 10 टांके लगाए।

महिला ने बताया कि मांझा कहां से आया, इसका उन्हें अंदाजा तक नहीं हुआ। आशंका जताई जा रही है कि यह प्रतिबंधित चाइनीज मांझा था।

गौरतलब है कि नगर निगम ने 27 दिसंबर को शहर की कई दुकानों में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा जब्त किया था।


गंदगी फैलाने पर डेयरी संचालक पर नगर निगम का शिकंजा, 5 हजार रुपए का जुर्माना

नगर निगम जोन-2 की टीम ने रमनमंदिर वार्ड अंतर्गत फाफाडीह क्षेत्र में संचालित महामाया डेयरी पर गंदगी फैलाने के आरोप में 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।

जोन कमिश्नर आर.के. डोंगरे ने बताया कि डेयरी से निकलने वाले गोबर और गंदे पानी से क्षेत्र में बदबू और अस्वच्छता फैल रही थी। नागरिकों की शिकायत के बाद निरीक्षण में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद निगम आयुक्त के निर्देश पर ई-जुर्माना लगाया गया।

डेयरी के मवेशियों के सड़कों पर घूमने से दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी हुई है। निगम ने डेयरी संचालक धर्मराज साहू को एक माह के भीतर डेयरी शहर से बाहर शिफ्ट करने का अल्टीमेटम दिया है।


अस्पताल के कैशियर ने 9 महीने में उड़ा दिए 11 लाख, अमानत में खयानत का मामला दर्ज

डीडीनगर थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल के कैशियर द्वारा 11 लाख रुपए की हेराफेरी का मामला सामने आया है। ओम अस्पताल के पार्टनर विनोद अग्रवाल ने कैशियर ओमप्रकाश गिर के खिलाफ अमानत में खयानत की शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत के अनुसार, आरोपी कैशियर ने अस्पताल की ऑनलाइन प्राप्त रकम पहले अपने खाते में ट्रांसफर कराई और बाद में एक महिला स्टाफ के खाते में डालकर करीब 11 लाख रुपए की गड़बड़ी की। यह हेराफेरी पिछले नौ महीनों में की गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और बैंक लेनदेन के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!