रायपुर संभाग

हॉट और सेक्सी डांस का बवाल: आयोजकों पर FIR, चांस मारने वाले पुलिसकर्मी लाइन अटैच, लेकिन मजा लेने वाले SDM पर कार्रवाई नहीं !

भीड़ बेकाबू, रसूखदारों ने जमकर उड़ाए पैसे , एसडीएम का कार्यक्रम में शामिल होना सवालों के घेरे में

गरियाबंद (शिखर दर्शन) // गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र में उरमाल गांव में आयोजित छह दिवसीय ओपेरा कार्यक्रम विवादों में घिर गया। मनोरंजन के नाम पर शुरू हुए इस आयोजन में आयोजकों ने अर्धनग्न महिलाओं के अश्लील डांस करवाए, जबकि प्रशासनिक अधिकारी और रसूखदार मौजूद दर्शक भी इसे देखने पहुंचे।

अर्धनग्न डांस का वीडियो वायरल, पुलिस ने किया कार्रवाई
आयोजन का तीसरा दिन 7 जनवरी से ही अश्लीलता परोसना शुरू हो गया। ओडिसा की बार डांसरों को बुलाकर स्टेज पर रात 11 बजे से सुबह 3 बजे तक प्रस्तुति करवाई गई। भीड़ में अफसर, पुलिसकर्मी और स्थानीय रसूखदार मौजूद थे, जिन्होंने डांस पर चांस मारते हुए जमकर पैसे लुटाए। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो कर्मियों को लाइन अटैच किया और आयोजकों देवेंद्र राजपूत, गोविंद देवांगन, नरेंद्र साहू और हसन डाडा के खिलाफ धारा 296 (3)(5) के तहत एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की।

एसडीएम की मौजूदगी में हुआ आयोजन, प्रशासन मौन
आयोजन के दौरान मैनपुर के एसडीएम तुलसी दास भी 9 जनवरी को कार्यक्रम देखने पहुंचे थे। आयोजकों ने उनके लिए विशेष सीट आरक्षित रखवाई थी। बावजूद इसके, जिला प्रशासन ने अब तक किसी भी अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे प्रशासनिक मौन स्वीकृति की चर्चा हो रही है।

जिले में प्रशासनिक कसावट पर सवाल
वर्तमान में जिले में प्रशासनिक कसावट की कमी नजर आ रही है। राजस्व अफसर अमलीपदर इलाके में खुलेआम धान पार करवाते पाए जा रहे हैं। खरीदी केंद्रों में उठाव न होने के कारण अफरा-तफरी मची है, और तीन दिनों में डीईओ के दो बार पुतला दहन जैसी घटनाएं सामने आई हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!