CG Morning News: आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का रायपुर–कोरबा दौरा, AAP की ‘छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा’ शुरू, कांग्रेस का सामूहिक उपवास

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ की सियासत और प्रशासनिक गतिविधियों के लिहाज से आज का दिन खास रहने वाला है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही कोरबा जिले का दौरा करेंगे।
मुख्यमंत्री का आज का कार्यक्रम
सीएम साय सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री निवास में बैठक लेंगे। इसके बाद 11:45 बजे सरस्वती शिक्षा संस्थान में आयोजित राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अधिवेशन में शामिल होंगे। दोपहर 1:00 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से कोरबा के लिए रवाना होंगे, जहां 2:00 बजे गौरा पूजा महोत्सव और बैगा पूजेरी सम्मेलन में भाग लेंगे। शाम 4:15 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
AAP की ‘छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा’ आज से
आम आदमी पार्टी ने आज 11 जनवरी से ब्लॉक स्तरीय छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा शुरू करने का ऐलान किया है। पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल के अनुसार, संगठन विस्तार के तहत प्रदेश में 450 ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इनके माध्यम से 11,664 ग्राम पंचायतों और 20,363 गांवों में यात्रा निकाली जाएगी।
कांग्रेस का सामूहिक उपवास आज
कांग्रेस के मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत आज से जिला मुख्यालयों में प्रतीकात्मक विरोध और एक दिवसीय उपवास शुरू हो रहा है। रायपुर के घड़ी चौक में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सामूहिक उपवास पर बैठेंगे। यह आंदोलन 25 फरवरी तक विभिन्न चरणों में चलेगा।
रसायनज्ञ भर्ती परीक्षा आज
छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के अंतर्गत रसायनज्ञ पदों पर भर्ती के लिए व्यापमं द्वारा आज परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा समय पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक रहेगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र दो घंटे पहले पहुंचना होगा। केवल मूल फोटो पहचान पत्र मान्य होगा, फोटोकॉपी स्वीकार नहीं की जाएगी।
रायपुर में आज के प्रमुख कार्यक्रम
- देवसर वाली माता का मंगल पाठ – छेरीखेड़ी स्थित एस.एन. पैलेस, दोपहर 12 बजे से
- आयुर्वेद स्वास्थ्य जांच शिविर – शैलेंद्रनगर, सुबह 9 से शाम 5 बजे
- सिंधी युवा सम्मेलन – विमतारा भवन
- फल, फूल व सब्जी प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी – गांधी-नेहरू उद्यान
- परिचय सम्मेलन – वीआईपी रोड स्थित रामस्वरूप निरंजन लाल धर्मशाला, सुबह 9 से शाम 7 बजे
- वार्षिक सम्मेलन व पुरस्कार वितरण – विप्र सांस्कृतिक भवन, समता कॉलोनी, अपरान्ह 3 बजे से
- भागवत कथा – अवधपुरी मैदान, गुढ़ियारी, शाम 4 से 7 बजे
छत्तीसगढ़ में आज राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से दिन भर हलचल बनी रहेगी।



