उत्तरप्रदेश

अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में नमाज पढ़ने की कोशिश, कश्मीरी वेशभूषा में तीन संदिग्ध हिरासत में

अयोध्या ( शिखर दर्शन ) // श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तीन लोगों ने परिसर के भीतर नमाज पढ़ने की कोशिश की। मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद खुफिया एजेंसियां, स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो युवक और एक युवती गेट D-1 से मंदिर परिसर में दाखिल हुए। बताया जा रहा है कि सीता रसोई के पास एक युवक नमाज पढ़ने के लिए बैठा, जिसे देखते ही सुरक्षाकर्मियों ने रोककर हिरासत में ले लिया। तीनों कश्मीरी वेशभूषा में थे। पकड़े गए एक युवक का नाम अबू अहमद शेख बताया जा रहा है, जो जम्मू-कश्मीर के शोपियां का निवासी है। युवती का नाम सोफिया बताया गया है, जबकि तीसरे युवक की पहचान अभी सामने नहीं आई है। हालांकि, इन विवरणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रोके जाने पर तीनों ने नारेबाजी भी की। घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और पूछताछ शुरू की गई। फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है और मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!