ज्योतिषी

05 January 2026 Horoscope: आज किस राशि पर मेहरबान रहेंगे ग्रह, किसे बरतनी होगी सावधानी

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर राशि पर उसके स्वामी ग्रह का विशेष प्रभाव पड़ता है। आज सोमवार, 05 जनवरी 2026 को ग्रह-नक्षत्रों की चाल कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत दे रही है, जबकि कुछ को सतर्क रहने की सलाह है। मेष से लेकर मीन राशि तक का विस्तृत राशिफल इस प्रकार है—

मेष राशि:
भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी के योग बन रहे हैं। घर में हल्का-फुल्का कलह संभव है। प्रेम, संतान और स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी रहेगी। मां का सहयोग मिलेगा। सूर्य को जल अर्पित करना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि:
पराक्रम रंग लाएगा और व्यापार में सफलता मिलेगी। अपनों का साथ बना रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान पर थोड़ा ध्यान दें। हरी वस्तु पास रखना लाभकारी होगा।

मिथुन राशि:
नौकरी और सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। धन आगमन के योग हैं और परिवार में वृद्धि होगी। शत्रुओं पर प्रभाव बना रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

कर्क राशि:
सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आकर्षण का केंद्र बनेंगे। प्रेम में हल्की नोकझोंक संभव है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

सिंह राशि:
मन में थोड़ी चिंता और अस्थिरता रह सकती है, लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा। प्रेम और संतान मध्यम, व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि:
आय में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। आय के नए स्रोत बनेंगे। घर में थोड़ी हलचल संभव है। पीली वस्तु दान करना शुभ होगा।

तुला राशि:
कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है। पिता का सहयोग और व्यावसायिक सफलता मिलेगी। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि:
भाग्य का साथ मिलेगा। यात्रा और धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यापार सभी अनुकूल रहेंगे। सूर्य को जल अर्पित करें।

धनु राशि:
अचानक परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। चोट-चपेट से बचें और कोई जोखिम न लें। प्रेम, संतान और व्यापार ठीक रहेंगे। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि:
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन सरकारी मामलों में विवाद से बचें। प्रेम और संतान में थोड़ी दूरी संभव है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि:
आय की स्थिति मजबूत रहेगी और कई स्रोतों से धन लाभ होगा। शत्रुओं पर प्रभाव बना रहेगा, हालांकि मानसिक व्यस्तता रह सकती है। शिव जी का जलाभिषेक करें।

मीन राशि:
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई और लेखन में मन लगेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रह सकता है। प्रेम और संतान में हल्की खटपट संभव है। शिव जी का जलाभिषेक शुभ रहेगा।

डिस्क्लेमर: शिखर दर्शन राशिफल को लेकर किसी प्रकार का दावा नहीं करता है। यह सामान्य जानकारी के लिए प्रस्तुत किया गया है। किसी भी निर्णय से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!