बस्तर संभाग

75 लाख के इनामी नक्सली बरसा देवा ने 48 साथियों संग तेलंगाना डीजीपी के सामने किया सरेंडर, जानिए कौन था Barse Deva

हिड़मा के उत्तराधिकारी बरसे देवा ने किया सरेंडर, 48 नक्सलियों के साथ हथियार डाले, PLGA बटालियन पूरी तरह टूटी

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // माओवादी संगठन को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है। कुख्यात नक्सली नेता और हिड़मा का उत्तराधिकारी माने जाने वाले बरसे देवा ने शनिवार को तेलंगाना के डीजीपी शिवधर रेड्डी के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। बरसे देवा के साथ 48 अन्य नक्सलियों ने भी हथियार डाल दिए।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, हिड़मा की मौत के बाद माओवादी संगठन ने बरसे देवा को उसकी जगह कमान सौंपी थी। देवा को PLGA (पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी) की सबसे खतरनाक बटालियन का प्रमुख माना जाता था। उसके सरेंडर के साथ ही इस बटालियन का पूरी तरह विघटन माना जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि बरसे देवा संगठन के लिए अत्याधुनिक हथियारों की व्यवस्था और सप्लाई चेन संभालने में अहम भूमिका निभाता था। उसके साथ बड़े कैडर के एकसाथ सरेंडर करने से छत्तीसगढ़–तेलंगाना सीमा पर सक्रिय माओवादी नेटवर्क की कमर टूट गई है।

तेलंगाना के डीजीपी शिवधर रेड्डी ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ दिया जाएगा। सभी को तत्काल सहायता के रूप में 25-25 हजार रुपये के चेक सौंपे गए हैं। घोषित इनाम की राशि भी नियमों के तहत प्रदान की जाएगी।

सुरक्षा अधिकारियों का मानना है कि यह सरेंडर माओवादी गतिविधियों के अंत की दिशा में एक बड़ा और निर्णायक कदम है।


🟥 📰 अब आपकी आवाज़ बनेगी खबर — शिखर दर्शन न्यूज़ में रिपोर्टर बनने का मौका

ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में संवाददाता / रिपोर्टर नियुक्त किए जा रहे हैं।

यदि आप—
✔ सच को सामने लाने का जज़्बा रखते हैं
✔ अपने इलाके की खबर देश तक पहुँचाना चाहते हैं
✔ पत्रकारिता में पहचान बनाना चाहते हैं

तो आज ही जुड़िए शिखर दर्शन न्यूज़ से 👇

📞 संपर्क करें : 9826412444

➡️ सीमित अवसर | गंभीर एवं इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!